घने कोहरे के साथ नालंदा में ठंड ने दी दस्तक..शीतलहर से कंपकंपाया शहर
बिहारशरीफ:(टीम NBN) रविवार की सुबह घने कोहरा के साथ हुई। सुबह घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। वाहन चालकों को थोड़ी दूर के वाहन भी ठीक से नजर नहीं आ रहे थे। सुबह 6 से 7 बजे तक घना कोहरा रहा। कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा। ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंची। सुबह जब लोग घरों से निकले तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था।
थोड़ी दूर की वस्तु भी साफ नजर नहीं आ रही थी। कोहरा के साथ-साथ ठंड बहुत ज्यादा थी। घने कोहरा के कारण ट्रेनें तो लेट हुईं। सबसे ज्यादा असर दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। वहीं सड़क पर वाहन चलाने वालों को भी परेशानी हुई। कोहरे के कारण दस फीट दूर के वाहन भी सही नजर नहीं आ रहे थे।बारिश के बाद शुरू हुई शीतलहर से ठंड का असर ज्यादा हो गया है।


0 Comments