बिहार बन्द के दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन को रोका....

बिहार बन्द के दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने  बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन को  रोका....


✍दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट


बिहारशरीफ:  एनआरसी और सीएबी के मुद्दे पर आहूत  बिहार बन्द के दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने  बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन को  रोक कर केंद्र  सरकार विरुध्द  नारेबाजी की।गौरतलब है कि केंद्र की सरकार नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देश में  सियासत गर्म हो गयी है । कार्यकर्ताओं ने रेल रोकने के बाद बिहार शरीफ  की सड़को पर प्रदर्शन करते हुए अस्पताल चौक को जाम कर दिया |


प्रदर्शनकारियो ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून संविधान विरोधी है और केंद्र सरकार इसे देशवासियों पर जबरन पकड़ देश को अस्थिर बना रही है ताकि इस पर वह अपनी सियासी रोटियां सेक सके। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का मुद्दा उठाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है| देश में बेरोजगारी महंगाई किसानों की खुदकुशी बलात्कार और अपराध में बेतहाशा इजाफा हुआ है,अर्थव्यवस्था बद से बदतर है मंदी की मार से व्यवसाई परेशान हैं | लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान देने की बजाय नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का मुद्दा उछाल कर लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है |

जाप के जिलाध्यक्ष कहैय्या यादव ने कहा की धर्मनिरपेक्षता की दुहाई देने वाले नीतीश कुमार ने संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन कर सिर्फ बिहार की आवाम के जनादेश का अपमान किया बल्कि अपना फासिस्ट चेहरा भी उजागर कर डाला। उन्होंने कहा कि नागरिकता भी जो भी काला कानून से भी ज्यादा काला है इसे वापस लेने के लिए और देश में आए दिन बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या ऐसी घटना बढ़ गई है उसे अविलंब रोकने के लिए और चरमराती हुई भारत की अर्थव्यवस्था और बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज जनांदोलन छेड़ा गया है |

Post a Comment

0 Comments