नालंद में पैक्स निर्वाचन प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण...

नालंद में पैक्स निर्वाचन
प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण...


बिहारशरीफ :(NBN)जिले में पहले चरण का पैक्स चुनाव चार प्रखंडों बिहारशरीफ, रहुई, अस्थावां व सरमेरा में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गई। कुल चार प्रखंडों में 57 पैक्सों के लिए 90 बूथ बनाए गए थे।


सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई थी। सबसे ज्यादा मतदान सरमेरा में 62 फीसद व सबसे कम बिहारशरीफ में 56 फीसद रहा। इसके अलावा रहुई में 61 व अस्थावां में 60 फीसद लोगों ने मतदान का प्रयोग किया।


 कड़ी सुरक्षा के बीच ली गई पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए डीएम योगेन्द्र सिंह व एसपी नीलेश कुमार खुद भी बूथों का जायजा लेते रहे। वहीं प्रखंडों के कुछ बूथों पर लंबी कतार के कारण देर शाम तक मतदान का कार्य होता रहा।
 सम्पन प्रतिशत(लगभग)
सरमेरा :- 62%
रहुई:-      61%
बिहार शरीफ:-56%
अस्थावां :- 60%।

Post a Comment

0 Comments