अस्थावां प्रखण्ड सीओ के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज होने के बाद भी फिर खोला मोर्चा....
अस्थावां : सीओ के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा बाढ़ राहत का मुआवजा नहीं दिए जाने के विरोध में पिछले 13 नवंबर को अस्थावां में किये गए उग्र प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद अंचलाधिकारी द्वारा थाने में जेडीयू नेता त्रिनयन कुमार समेत दर्जनों लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराए जाने के बाद जेडीयू नेता त्रिनयन कुमार ने फिर से अंचलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | उन्होंने बिहार शरीफ में प्रेस वार्ता आयोजित कर अंचलाधिकारी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उनके ऊपर अपने कारनामे का को छुपाने का आरोप लगाया है |
उन्होंने कहा कि जनता के इस उग्र प्रदर्शन को देखकर अंचलाधिकारी घबरा गए और इसी घबराहट में उन्होंने थाने में एफ आई आर दर्ज करा दिया | उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन और पुतला दहन कार्य के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित जानकारी दी गई थी और यह सभी कार्य प्रखंड कार्यालय से अलग किया गया था | बावजूद उन्होंने ऐसा काम किया है उन्होंने कहा कि अगर इस झूठे मुकदमे को वापस नहीं लिया जाता है और अंचलाधिकारी को नहीं हटाया जाता है ऐसी परिस्थिति में फिर से उनके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा | साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी है अगर इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा | उन्होंने कहा कि बाढ़ का गलत रिपोर्ट सरकार को भेज दिया जिसके कारण इस इलाके के सैकड़ों किसान बाढ़ आपदा की राशि से वंचित रह गए | उन्होंने राजस्व मंत्री, पटना प्रक्षेत्र के आयुक्त ,नालंदा के जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से इस मामले की जाँच कराये जाने की मांग की है |
0 Comments