बिहारशरीफ सदर अस्पताल में 3 माह बाद आंख का ऑपरेशन शुरू ....
बिहारशरीफ:(NBN)सदर अस्पताल में आंख के मरीजों के लिए तीन माह बाद ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। आंख की बेहतर जांच के लिए माईक्रोस्कोप मशीन स्थापित की गई है। गुरुवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. नीतीश कुमार ने तीन मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पहले भी माइक्रोस्कोप था लेकिन अच्छी कंपनी के नहीं रहने के कारण समस्या होती थी। अब सबसे बेहतर कंपनी की मशीन लगा दी गई है। बताया कि और बेहतर करने के लिए फेको मशीन लगाने पर विचार किया जा रहा है। अगर फेको मशीन स्थापित हो जाता है तो मशीन से ऑपरेशन के लिए मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डा. कुमार ने बताया कि आंख के लिए अलग ऑपरेशन रूम बनाया गया है। साथ ही इसे आधुनिक उपकरणों से सजाया जा रहा है। इसमें करीब 30 लाख के अधिक राशि का माईक्रोस्कोप लगाया गया है। जिससे अब मोतियाबिंद को बारिकी से देखा जा सकता है।
0 Comments