नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने लड़की को मारी गोली,परिजनों ने किया जमकर बवाल।
बिहारशरीफ:(मोहम्मद आफताब ) नालंदा जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में विश्व शांति स्तूप 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर पुलिस प्रशासन की बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई है। वहां बस स्टैंड चौराहे के पास अहले सुबह रत्नागिरी होटल के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन व्यवसाय लखन यादव की बेटी को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी। घटना कल सुबह 5:30 बजे की है । जब लड़की घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लड़की को दो गोली मारी। परिजनों द्वारा उसे राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से जख्मी हालत में रेफर कर दिया गया।
वहीं स्थानीय लोगों ने राजगीर बस स्टैंड को जाम कर राजगीर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे बस स्टैंड से चलने वाली वाहन बंद हो गई और लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। स्थानीय लोगों ने राजगीर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर उंगली उठा रहे हैं क्योंकि यह घटना सुबह सुबह मुख्य मार्ग पर हुई है। बताया जाता है कि घटना के 2 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। वही स्थानीय लोगों का कहना है थाना प्रभारी संतोष कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे राजगीर थाना क्षेत्र में चोरी, डकैती, मारपीट,जैसी आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आक्रोशित लोगों ने गुस्साए सड़क जाम कर रोड पर आगजनी कर तोड़फोड़ भी की।
0 Comments