बोलेरो सवार बदमाशों ने युवती का किया अपहरण,आक्रोशित ग्रामीणों ने दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग को किया जाम .....

बोलेरो सवार बदमाशों ने युवती का किया अपहरण,आक्रोशित ग्रामीणों ने दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग को किया जाम
.....

बिहारशरीफ :  नगरनौसा थाना क्षेत्र के प्रेमन बिगहा गांव में राजपथ दनियावां बिहार शरीफ 30 ए से राखी खरीद घर वापस लौट रही  बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और उग्र भीड़ ने स्थानीय पुलिस को भी  दौड़ा दौड़ा पीटा। जिसमें कई पुलिस कर्मियों को गम्भीर चोट आई है।

सूत्रों ने बताया कि प्रेमनबीघा गढिया पर गांव निवासी अंनत प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी को अज्ञात काला रंग के बोलोरो सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार के दिन अगवा कर लिया गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

जाम की खबर मिलते ही नगनौसा अंचलाधिकारी सुरेश कुमार, नगनौसा थाना, चण्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर उग्र ग्रामीणों को समझाने का अथक प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण युवती की सकुशल बरामदगी की मांग पर अड़े रहे।

Post a Comment

0 Comments