नईसराय से 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण

नईसराय से 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण



बिहारशरीफ : नगर थाना क्षेत्र के नईसराय के पटेलनगर मोहल्ले से 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। पिता ने सोमवार को दो युवकों का नाम और उसके मोबाइल नंबर को आरोपित अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
• Read Also:   पिता से मिलने का बहाना बनाकर : अकेली पाकर जबरन दुष्कर्म कर डाला।
 आरोपों में पिता ने बताया है कि 10 मई की शाम वह घर पहुंचे तो उनकी बेटी नहीं थी।  इसके बाद परिवार किशोरी की खोजनबीन करने लगा। किसी तरह का सुराग नहीं मिलने पर पिता ने बेटी के बैग की तलाशी ली। जिसमें दो पर्ची मिला।

 पहली पर्ची में मनीष कुमार और मोबाइल नंबर लिखा था। इसी तरह दूसरी पर्ची में गौरव यादव और उसका मोबाइल नंबर अंकित था। पिता ने संदेह व्यक्त किया है कि दोनों युवकों ने शादी की मंशा से उनकी बेटी का अपहरण किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments