पिता से मिलने का बहाना बनाकर : अकेली पाकर जबरन दुष्कर्म कर डाला।
नालंदा: चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी पुत्री को पढ़ाने के लिए हिलसा शहर के एक टोला में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। गत शुक्रवार की रात लड़की के माता-पिता किसी काम से कहीं गए हुए थे इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोस के ही युवक ने पहले उसके पिता से मिलने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया। अकेली पाकर जबरन दुष्कर्म कर डाला। गिरफ्तार युवक पूर्व वार्ड पार्षद राजू प्रसाद का भाई अभिषेक नारायण कुमार है। घटना के बाद तीसरे दिन लड़की जब स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो अभिषेक ने धमकाया कि यदि परिवार या थाने को कुछ बताया दी तो पूरे परिवार को जान से मार डालेंगे। थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान को आवेदन देकर जब पूरी बात बताई गई तो पुलिस हरकत में आई और टीम गठित कर सूर्य मंदिर तालाब स्थित एक निजी कोचिग सेंटर से दुष्कर्म के आरोपी अभिषेक नारायण को गिरफ्तार कर लिया। युवती को आगे की कार्रवाई के लिए महिला थाना भेजने की बात कही जा रही है।



0 Comments