जेनिथ नाम तो सुना ही होगा हर साल की तरह इस साल भी पूरे अस्थावां प्रखंड से जेनिथ कोचिंग सेंटर अस्थावां के बच्चे रहे सबसे टॉप।
मैट्रिक परीक्षा में अस्थावां प्रखंड के धोबी बिगहा गांव निवासी गढो पासवान के पुत्र लालजीत कुमार ने 441 अंक लाया है। जेनिथ कोचिंग अस्थावां का छात्र है। उसने कोचिंग ही नहीं, बल्कि गांव व प्रखंड के साथ-साथ माता-पिता का नाम रोशन किया है। शनिवार को लालजीत के इस सफलता की सूचना परिजनों को मिली तो घर में उत्सव का माहौल हो गया। ग्रामीण से लेकर दोस्तों ने बधाई देनी शुरू कर दी। कोचिंग के शिक्षकों द्वारा फोन पर बधाई दी फिर 10 बजे मौके पर सफल विद्यार्थियों को निदेशक शब्बीर सर एवं रजनीश ने मिठाई खिलाई।
लालजीत ने बताया कि वह अपने इस सफलता का श्रेय माता-पिता, कोचिंग के टीचर रजनीश सर, रोशन सर एवं डायरेक्टर शब्बीर सर को दी। लालजीत ने बताया कि उसे इंजिनियर बनने का सपना है।
सपना को साकार करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना है। गावं के कुलती निवासी नागेन्द्र साव की पुत्री निशा कुमारी को 407 अंक मिला है। वह भी जेनिथ कोचिंग में पढ़ाई करती थी। निशा ने बताया कि वह आइएएस अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहती है। सफलता का मुख्य श्रेय माता-पिता एवं शिक्षक को दिया। रजनीश सर के मार्गदर्शन में 12 घंटे पढ़ाई कर इस सफलता को प्राप्त किया है। रजनीश ने बताया कि यहां के 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान हासिल की हैं। सुशांत कुमार श्रीचन्द्रपुर गांव का 413, दुर्गेश कुमार श्रीचन्द्रपुर का निवासी 407, नादिया प्रवीण 385, नीरज कुमार 398, निशा कुमारी 358, पवन कुमार 340, आरती कुमारी 347, प्रीति कुमारी 334 संगम कुमार 322 एवं करीना कुमारी 338 अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं परचम लड़ाने वाले प्रतिभावान छात्र/छात्राओं में कोई इंजीनियर तो कोई डॉक्टर कोई आईपीएस तो कोई शिक्षिका बनकर करना चाहती है समाज का कल्याण। सभी ने अपना सफलता का श्रेय अपने माता पिता व अपने गुरु को दिया हैं।





2 Comments
I proud of zenith & sabbir Sir
ReplyDeleteCongratulations all these students
ReplyDelete