रमजान में जरूरतमंद लोगों को सब्बैत यूथ कमेटी के द्वारा राशन किट विरतण किया गया ।
लॉकडाउन के दौरान रमजान पाक महीने में रोजेदारों को अफतार के लिए किसी प्रकार का दिक्कत नहीं हो इसी के उद्देश्य से नालंदा ज़िला के सिलाव प्रखंड के सब्बैत गांव के आस पास झुग्गी झोपड़ी बस्ती का सर्वे किया गया जिसमें लगभग परिवार जो रोजी मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, उन्हें रमज़ान में रोजा रखने व रोजा खोलने में कोई परेशानी न हो इसके लिये सब्बैत यूथ कमेटी के द्वारा राशन किट विरतण किया गया । इस राशन किट में आटा,आलू, प्याज, मसाला,तेल ,बेसन,चना, शक्कर, खजूर इत्यादि सामान दिया गया है।
कमेटी के अध्यक्ष ने कहा है कि
सब्बैत यूथ कमेटी के जानिब व सभी लोगो के सहयोग से जरूरतमन्द मुस्लिमों को रमज़ान का किट उनके घर तक पहुचाने का काम शुरू कर दी है । कमेटी के मेंबर ने कहा है कि जो भी लोग इस नेक काम में शामिल होना चाहते हैं, उनका स्वागत है।
जिस परिवार को ईद की ख़ुशी मानने में कोई दिक्कत आएगी तो उन परिवारों को ईद के 8-10 दिन पहले ही उनकी जरूरत का सामान उनके घर तक पहुचाने का काम कमेटी करेगी । रमज़ान के मुबारक मौके पर लोग घर मे इबादत करें , नमाज़ पढ़ें और रब से दुआ करे हमारे मुल्क को इस कोरोना बीमारी से निजात दिला दे। साथ ही सभी लोग सोशल डिटेंशन का पालन करे। राशन पाकर गरीबों के चेहरे पर भी खुशी झलक पड़ी ।



0 Comments