जीविका दीदीयों द्वारा गाँवों में कोरोना वायरस को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
आज नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के ग्राम - अस्ता खरजमा में लोगों को जागरूक करने का काम किया गया, इस मौके पर भारत V.O की जीविका दीदी सुलेखा देवी ने कहा कि जीविका के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आज सभी महिलाओं को सोशल डिस्टेंस के साथ - साथ, बिना मास्क लगाए बाहर नहीं निकलना, 20 सेकंड तक हाथों को कीटनाशक साबुन से कैसे धोना है, यह बताने का काम किया गया और यह प्रयास प्रत्येक गाँवों में सभी जीविका दीदीयों द्वारा जारी है! इस मौके पर भारत V.O की C.M सुलेखा देवी, अध्यक्ष - सावित्री देवी, इंदु देवी, कोषाध्यक्ष - कुंदन सिन्हा, सुषमा देवी, मंजू देवी, नीलम देवी, सचिव - शांति देवी, रिंकू देवी, उषा देवी एवं अन्य महिलाएं मौजूद थीं।



0 Comments