नालंदा - कोरोना इफेक्ट : - मरीजों की संख्या बढ़ने पर आज सकुनत मोहल्ले को किया गया सील, द्रोन कैमरे से रखी जा रही है नजर ....
बिहार शरीफ में लगातार कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद नगर के तीन मोहल्ले को सील कर दिया गया है । और पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर इन इलाकों में द्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है ।
बिहार शरीफ के खासगंज, शेखाना के बाद आज सकुनत मोहल्ले को सील कर दिया गया । जिले में अब तक चिकित्सक समेत 9 लोगों का रिपोर्ट पोजेटिव आया है । इस कारण पहले तो इन इलाकों को सील कर दिया गया इसके बाद नजर बनाए रखने के लिए द्रोन कैमरे चला कर स्थिति का जायजा लिया गया । इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इन तीनो जगहों पर जिला प्रशासन के आदेश के बाद कैमरे से नजर रखी जा रही है । ताकि लोगों के स्थिति का पता चल सके ।



0 Comments