सब्बैत यूथ कामेटी ने जरूरतमंदों के बीच बांटा सूखा राशन..
मोहम्मद हमजा अस्थानवी की रिपोर्ट
नालन्दा जिले में लॉकडाउन के दौरान लोगों की परेशानियों को देखते हुए सब्बैत यूथ कमेटी के द्वारा राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन लॉकडाउन के शुरुआत से ही किया जा रहा है। कमेटी 100 चिह्नित दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा व ठेला चालकों के बीच सूखा राशन का वितरण किया।
सूखा राशन पैकेट में चावल, दाल, आटा, आलू, नमक, प्याज, सरसों तेल, बिस्किट जैसे जरूरी सामान थे। कमेटी द्वारा राशन के पैकेट, एक सौ से अधिक फूड पैकेट्स का वितरण सब्बैत गांव के विभिन्न मोहल्ले में किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन के कारण रिक्शा व ठेला चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि रोजमर्रा की आमदनी प्रभावित हुई है। लॉकडाउन के कारण परेशानीयों का सामना करने वाले लोगों के बिच मदद पहुंचाने की एक छोटी कोशिश एसवाईसी कमेटी द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि सभी मेम्बर ग्रुप बनाकर जरूरतमंद लोगों के बीच खाना वितरण शुरू कराया गया है। लॉकडाउन के तुरंत बाद लोगों को परेशानियों का आकलन करते हुए कमेटी ने लोगों के बीच खाना लगातार चार बार वितरण का कार्यक्रम किया। एसवाईसी कमेटी ने अब तक सौ से अधिक फूड पैकेट्स का वितरण किया है। सात टीमें सुबह शाम फूड पैकेट्स के तैयार होने के बाद वितरण में लग जाती हैं



0 Comments