कटहरी पंचायत के मुखिया ने परदेसियों पर रख रहे हैं निगाहें, ताकि कोरोना न फैलाए ...

कटहरी पंचायत के मुखिया ने परदेसियों पर रख रहे हैं निगाहें, ताकि कोरोना न फैलाए ...


अस्थावां:(मो० हमजा अस्थानवी) कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने को लेकर कटहरी पंचायत मुखिया गायत्री देवी की अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों व आशा की बैठक हुई। बैठक में मुखिया ने कहा कि लोगों को कोरोना से सुरक्षा व बचाव के लिए जागरूक करें। साथ ही यह भी पता करें कि जो लोग बाहर से अपने गांव आए हैं। उसे सर्दी-खांसी, बुखार के अलावा गले में दर्द की शिकायतें तो नहीं है। इससे पीड़ित लोगों की सूचना स्थानीय प्रशासन और पीएचसी को तत्काल दें ताकि कोरोना के संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

उन्होंने गांव के बाहर चेकपोस्ट भी बनाया है तकिया हर आने जाने वाले व्यक्ति को जांच किया जा सके।स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसमें बाहर से आए लोगों को 14 दिन तक रखा जाएगा। कोरोना वायरस लेकर हर आने जाने वाले व्यक्ति को जांच किया जा रहा है इस जांच में कोई बाहरी व्यक्ति कटहरी पंचायत में ना प्रवेश कर सके इसमें कुल 40 व्यक्ति की टीम बनाई गई है पंचायत सचिव वार्ड मेंबर शिक्षामित्र चौकीदार रसोईया सभी मिलकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। जो लोग बाहर से अपने गांव लौटे हैं उनकी सूची भी प्रस्तुत करना है। मौके मुखिया प्रतिनिधि सहित सभी वार्ड सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments