अस्थावां में स्थानीय प्रशासन चौकस ,सभी दुकाने बंद....

अस्थावां में स्थानीय प्रशासन चौकस ,सभी दुकाने बंद....


✍️पप्पू कुमार की रिपोर्ट

अस्थावां प्रखंड में बाजार ,दुकाने तथा गाड़ियों को सोमवार को प्रशासन ने बंद कर दिया गया। सड़के व बाजार पुरी तरह से सुनसान हो गया।लॉक डॉउन का ग्रामीणों ने भी पालन.किया। बाजार में राशन व सब्जी तथा मेडिकल की दुकानें खुली हुई है।

 बी डी ओ,सी ओ पुरी तरह से चौकस.है। सी ओ.सुनील कुमार ने बताया कि पुरी सावधानी बरती जा रही है।जनता से सहयोग के लिये अपील किया।तथा कहा कि लोगों को जागरुक करें। उन्होने कहा कि अगर कोई.भी दुकानदार किमत से अधिक पैसा लेते पकड़ा गया तो उस पर कारवाई किया जायेगा। रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बाहर से आये लोगों का जांच किया जा रहा है।। उनको आवश्यक सलाह व इलाज किया जा रहा है।सावधानी बरतने के लिये कहा जा रहा है।उन्होने कहा कि डॉक्टर हर समय मौजुद हैं। जांच में सभी लोग ठीक ठाक पाये गये हैं। प्रतिदिन इनका जांच किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments