रुखाई पंचायत के मुखिया घर घर जाकर दे रहे है लाइफबॉय साबुन और साथ में सैनीटाइज का छिड़काव..
✍️चितरंजन कुमार की रिपोर्ट
चंडी : प्रखंड के अंतर्गत रुखाई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रौशन कुमार ने लोगों के बीच सैनीटाइजर का छि़काव व साबुन का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सख्त हिदायत दी तथा कई सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से बचने का एक मात्र उपाय है, लोग अपने आप को घरों में रखें व सामाजिक दूरी भी बनाएं रखें। उन्होंने अपील कर कहा कि गांव के सभी लोग किसी भी तरह का सामाजिक या धार्मिक आयोजन ना करें और किसी ऐसे आयोजन में भी भाग नहीं लें।




0 Comments