लगातार हो रही बरसात ने किसानों को रुलाया

लगातार हो रही बरसात ने किसानों को रुलाया


✍️पप्पू कुमार की रिपोर्ट

 अस्थावां।अस्थावां प्रखंड क्षेत्र में हो रहे लगातार बारिस ने किसानों को रुलाया।चना,मसुर ,मटर ,गेहुं सहित सभी रवि फसल चौपट। अस्थावां गावं के किसान भुषण कुमार ने कहा कि गेंहु की फसल पुरी तरह चौपट हो गया।खाने के लाले पड़ जायेंगें।खेत की फसल से घर का हर काम होता था।

संजय प्रसाद ने कहा कि मसूर का फसल.तो काला हो गया। फूल फल सहित पेड़ जल गया है।उपर से हो रहा बारिस खेत में लग रहा है आग।खाद बीज का लागत भी नहीं निकल पा रहा है। राजेश कुमार ने कहा कि मटर ,चना ,सरसो ,आलु पुरी तरह चौपट हो गया।खेत में ही सट गया है पौधा।सरसों खेत में ही झड़ गया है।पौधा काला होकर खेत में गिर गया। विनोद प्रसाद सिंह ने कहा कि गेंहुं का फसल लगभग तैयार हो गया था । फसल पकने पर है।। गेंहु के बाली में दाने लग रहा था। ।खेत में गिर गया है।पेड़ लाल हो गया है। मसूर व चना के फसल को खेत से काटकर घर लाना था।लेकिन बिन मौसम बरसात ने पानी फेर दिया।

Post a Comment

0 Comments