करोना वाइरस को लेकर थाना परिसर में चौकीदार के साथ बैठक...
अस्थावां:(पप्पू कुमार) अस्थावां थाना परिसर व सारे थाना परिसर में करोना वायरस को लेकर थानाध्यक्षों ने चौकीदार के साथ बैठक किया। अस्थावां थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चौकीदार से कहा गया कि जो लोग विदेश से आते हैं उनकी सुची बनाकर लायें।स्थानीय जन प्रतिनीधियों के संपर्क में रहें।कोई भी सूचना हो तो जल्द सुचना दें ताकि उनका इलाज के लिये जहां सुविधा है वहां भेजा जायेगा ।ग्रामीणों को भी जागरुक करें कि एक साथ ज्यादा लोग संपर्क में न रहें।अगर कोई संक्रमित व्यक्ति की सूचना मिले तो जल्द सूचना दें।और भी वायरस से बचाव के संबंधित क ई दिशा निर्देश दिया गया। सारे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदारों को निर्देश दिया गया कि लोगों में जागरुकता फैलायें।लोग साफ सफाई का ध्यान रखें।इस मौके पर सभी थाना कर्मी व चौकीदार मौजुद थे।


0 Comments