बिहाशरीफ:राज्य सरकार के निर्देश पर बिहार शरीफ के खुले मॉल को पुलिस ने करवाया बंद -स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर को भी 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश ,,,,

बिहाशरीफ:राज्य सरकार के निर्देश पर बिहार शरीफ के खुले मॉल को पुलिस ने करवाया बंद -स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर को भी 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश ,,,,


✍️दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट

नालंदा: नोवेल कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बिहार शरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी जनार्दन अग्रवाल  ने शहर के सभी मॉल को बंद करने का आदेश दिया है ।दरअसल जारी आदेश के बाद बिहार शरीफ के बिग बाजार बंद कर दिए गए थे जबकि v2 मॉल ,बाजार कोलकाता सहित कई मॉल खुले थे l

  हालांकि कोरोना के कारण मॉल के भीतर ग्राहकों की काफी कमी देखी जा रही थी बबजूद इसके मॉल खुले थे  । सुचना मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी जनार्दन अग्रवाल ने सभी संबंधित थानेदार को खुले मॉल को बंद कराने का निर्देश जारी कर दिया । निर्देश जारी होने के बाद लहेरी थाना पुलिस बिहार शरीफ के नाला रोड स्थित V2 मॉल पहुंची और वहां मॉल को बंद करवाया ।

इसी प्रकार और कई माल खुले थे जिसे बंद कराने के लिए पुलिस सक्रिय रही । दरअसल स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जिले में शॉपिंग मॉल व्यामशाला स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया था ।इस आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है ।हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आदेश का बिहार शरीफ में अनुपालन नहीं किया जा रहा था जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी ।

Post a Comment

0 Comments