साथ निश्चय विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस,,,
✍️राकेश कुमार की रिपोर्ट
नालंदा:- जिले के तेलमर थाना इलाके के पाकड़ पंचायत के मुखिया देशराज सिंह चौहान पर देर रात अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। घटना के पीछे सात निश्चय में बोरिंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में पाकड़ पंचायत मुखिया देशराज सिंह चौहान ने बताया कि रात में आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद शूटर घर पर चढ़कर हत्या के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग की।शूटरों ने रात को घर का ताला तोड़कर घर मे घुसना चाहा,लेकिन परिवार के लोगो ने चोर चोर का शोर मचाया।चोर चोर की आवाज सुनकर आस पास के लोग जाग गए।यही कारण शूटर घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके अन्यथा शार्प शूटरों ने सभी को मारने का प्लान बना रखा था। हालांकि सूचना मिलते ही तेलमर थाना पुलिस अभिलंब मौके पर पहुंचकर शार्प शूटरों को खदेड़ कर पकड़ना चाहा। जिसमें एक को पुलिस ने पकड़ भी लिया लेकिन सार्प शूटरों ने पुलिस पर ही पिस्टल तान दिया। जिसके कारण सभी भाग निकले। गलीमत यह रही कि पिस्टल से फायर नहीं हो सका,अन्यथा थानाध्यक्ष की भी जान जा सकती थी
पुलिस ने शार्प शूटरों के पास से देसी राइफल पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किया है। सार्प शूटरों ने भागते समय पुलिस पर भी हमला करते हुए पुलिस की भी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इस घटना के बाद पूरा मुखिया परिवार काफी सहमा हुआ है और प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा को लेकर गुहार भी लगाई है। गौरतलब है कि यह मुखिया के घर पर दूसरी बार सार्प शूटरों के द्वारा हमला किया गया है।पहली घटना 7 फरवरी 2019 को इनके घर पर गोलीबारी की गई थी।
अगर समय रहते प्रशासन करवाई नहीं करती है तो आगे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी। एसपी और डीएसपी घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच कर करवाई करने की बात कही।फिलहाल इंसमे एक नवालीक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Post a Comment
0
Comments
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं
ITI वालों के लिए सुनहरा अवसर, कम फिस में करें ITI👇👇👇
ITI वालों के लिए सुनहरा अवसर, कम फिस में करें ITI👇👇👇
0 Comments