अस्थावां में पिता की पुण्यतिथि पर गरीब एवं असहायों के बीच धोती -साडी और लुंगी वितरण किया.....
मोहम्मद हमजा अस्थनवी की रिपोर्ट
नालंदा: अस्थावां पंचायत के समाज सेवा उमा शंकर परसाद एवम उनके भाई उदय शंकर प्रसाद ने अपने पिता स्व. राजकुमार संत वालवाचार्ज की 4 वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सोमवार को गरीबों के बीच धोती -साडी और लुंगी का वितरण किया।जहां इन गरीब लोगों ने वस्त्र मिलने के बाद युग -युग जीओ का आर्शिवाद दिया ।अरविंद यादव ने कहा कि इनके दोनों पुत्र उमा शंकर परसाद एवम उदय शंकर प्रसाद हमेशा गरीब के लिये काम करते हैं जो सराहनीय हैं उन्होने अपने निजी खर्च से सैकडो जरूरतमंदों के बीच मुफ्त मे धोती -साडी और लुंगी बांटे । दोनों पुत्र ने कहा कि गरीब असहाय और जरूरतमंद को मदद हर कोई करे,इनका काम आने से पुण्य मिलता हैं उन्होने बताया कि करीब एक 50 लोगों के बीच मुफ्त मे वस्त्र बांटे गये हैं।इस कार्यक्रम में रामगुलाम यादव,अरविंद यादव, राजेश यादव, रंजन यादव एवम गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान स्व. पिता श्री के स्मारक पर मौजूद लोगों ने पुष्प एवम माला अर्पित करते हुये उनको श्रद्धांजलि दी।


0 Comments