पानी खपत पर विभाग की रहेगी नजर सभी घरों में लगाए जा रहे हैं वाटर मीटर

पानी खपत पर विभाग की रहेगी नजर सभी घरों में लगाए जा रहे हैं वाटर मीटर


नालंदा (NBN)अनावश्यक पानी की खपत पर रोक लगाने के लिए सभी घरों में पानी कनेक्शन देने के साथ-साथ वाटर मीटर लगाया जा रहा है। ताकि शहरी क्षेत्र में पानी की खपत का आकलन करने के साथ-साथ अनावश्यक पानी के खपत पर रोक लगायी जा सके। हर घर नल जल योजना के तहत सभी घरों में पानी कनेक्शन देने के साथ-साथ वाटर मीटर भी लगाया जा रहा है। नगर आयुक्त सौरव जोरवाल ने बताया कि बीआरजेपी से एग्रीमेंट के अनुसार पानी कनेक्शन के साथ वाटर मीटर लगाना है। मीटर लगने के बाद सरकार जब शुल्क निर्धारित करेगी तक विशेष तैयारी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नगर आयुक्त ने बताया कि मीटर लगाने का मुख्य उद्देश्य पानी खपत का आकलन करना है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments