गणतंत्र दिवस के मौके पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले जीवन रक्षक टीम के 5 मददगार (गुड सेमेरिटन) को किया गया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले जीवन रक्षक टीम के 5 मददगार (गुड सेमेरिटन) को किया गया सम्मानित


नालंदा : परिवहन विभाग बिहार, पटना के निदेश के आलोक में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय समाहरणालय,नालंदा में गुड सेमेरिटन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीवन रक्षक टीम के 5 मददगारों (जिन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया और मदद किया) को नालन्दा जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार सिंह सर के द्वारा अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

          इस अवसर पर नालन्दा जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सर समेत अन्य पदाधिकारीगण तथा जीवन रक्षक टीम के सदस्य उपस्थित थें।
       जिलाधिकारी ने सभी मददगारों को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उदेश्य से लघु नाटक/वीडियो के माध्यम से प्रदर्शन कर सड़क सुरक्षा हेतु ट्रैफिक नियमों को अपनाने के बारे में बताने को कहा।

 जिला पदाधिकारी,नालन्दा ने आम लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट का नियमित प्रयोग करने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निदेशानुसार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने या मदद करनेवाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानियों को नहीं झेलना पड़ेगा। अतः सभी लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव मदद करनी चाहिए।

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से निजी या सरकारी अस्पताल में किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन शुल्क की मांग नहीं की जाएगी। शुल्क की मांग तभी हो सकती है,जब घायल व्यक्ति को लाने वाले कोई संबंधी हों। वहीं स्वेच्छा से थाने पर उपस्थित हुए गुड सेमेरिटन से एक ही बार में आवश्यक जानकारी बिना विलंब किए प्राप्त कि जाएगी।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सम्मानित किए गए सदस्यों के नाम :-
1. मो० खुर्शीद खान
2. रॉबिन कुमार अग्निहोत्री
3. नीतीश कुमार
4. अविनाश कुमार
5. अमितेश कुमार

Post a Comment

0 Comments