नालंदा में 23 केन्द्रों पर होगी पुलिस बहाली परीक्षा

नालंदा में 23 केन्द्रों पर होगी पुलिस बहाली परीक्षा


नालंदा(NBN) में सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को शहर के 23 केन्द्रों पर लिखित परीक्षा होगी। शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा को ले शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम मो. नौशाद अहमद व सदर एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उनलोगों ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 34 हजार 944 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें पहली पाली 10 से 12 तो दूसरी 2 से 4 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।

दोनों अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद 20 जनवरी को 6 केन्द्रों पर परीक्षा ली जाएगी। इसमें 7 हजार 557 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। इसके अलावा हर केन्द्र पर तीन से चार स्टैटिक दंडाधिकारी और एक पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कुल 75 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
अभ्यर्थियों की चेकिंग व फ्रिस्किंग के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अलग से मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। इसके अलावा 8 गश्ती दल और वरीय पदाधिकारियों की 5 उड़नदस्ता टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो लगातार अलग-अलग केन्द्रों पर निरीक्षण को पहुंचते रहेंगे। बिहारशरीफ डीसीएलआर को सहायक संयोजक बनाया गया है। इसके लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।

इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा:

कैम्ब्रीज स्कूल, अल्लामा इक्बाल कॉलेज, पीएलसाहू, कैरियर पब्लिक स्कूल, किसान कॉलेज, आदर्श प्लस टू हाई स्कूल, सोगरा कॉलेज, पीएमएस कॉलेज, नेशनल प्लस टू, केएसटी कॉलेज, नालंदा कॉलेज, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज, सदर आलम मेमोरियल सेकेन्ड्री स्कूल, जेपी इस्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलिजी, आरपीएस कचहरी, एसएस बालिका, आदर्श मॉडल मध्य विद्यालय, देवशरण महिला कॉलेज, पीसीपी इंटर कॉलेज, कन्या मध्य विद्यालय, आशा मेमोरियल स्कूल, सदानंद इंटर कॉलेज व सोगरा हाई स्कूल।

Post a Comment

0 Comments