दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी....

दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी....


✍️ चितरंजन कुमार की रिपोर्ट

चंडी:- थाना के अंतर्गत काकनपर में एक किराना स्टोर में सोमवार की रात चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। दुकान में रखा नकदी समेत हजारों की चोरी कर ली गई। सुबह दुकानदार पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। काकनपर निवासी हरेंद्र प्रसाद ने सड़क किनारे करीब 25 वर्षों से दुकान खोल रखी है।
रात करीब आठ बजे हरेंद्र दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद नगद कैस और हज़ारों रुपये की समान उठा ले गए। मंगलवार को करीब 6 बजे हरेंद्र दुकान पहुंचा तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर से बाहर तक देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

Post a Comment

0 Comments