आज टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित बिहारशरीफ नगर जदयू कार्यालय में पार्टी के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रिय संगठन महासचिव श्री आर सी पी सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया.

आज टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित बिहारशरीफ नगर जदयू कार्यालय में पार्टी के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रिय संगठन महासचिव श्री आर सी पी सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया. 


नालंदा:(NBN)राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री मुन्ना सिद्दीकी, नगर जिला अध्यक्ष जमील शाह ने जिला कमिटी के सदस्यों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से केक काटकर सांसद श्री आर सी पी सिंह को जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की. मुख्य अतिथि मुन्ना सिद्दीकी ने कहा कि श्री आर सी पी सिंह एक कुशल संगठन कर्त्ता हैं

 जो हमेशा कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा का संचार भरते रहते है. इनके व्यक्तित्व के इतने आयाम हैं की शब्द कम पड़ जाते हैं.

नगर अध्यक्ष मो. जमील शाह ने कहा की हम सभी कार्यकर्त्ताओं को माननीय नेता का मार्गदर्शन मिलता रहे, इश्वर से यही प्रार्थना है.

 मौके पर मखदूम कुंड सचिव आफताब आलम, कार्यालय सचिव धर्मेन्द्र कुमार, प्रवक्ता शशिकांत कु टोनी, विपिन सिन्हा, शकील अहमद, महेश कुशवाहा, सत्येन्द्र यादव, राजा बाबु, विनोद कु वर्मा, रवि चंद्रवंशी, शशिभूषण साहू, इकबाल खां, सन्नी सिंह, रिक्की कुमार, रिशु कुमार, राजेश कुमार, मिथलेश ठाकुर, मो. जावेद, राजू, पिंटू सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments