अररिया सदरअस्पताल के एम्बुलेंस कर्मी की लापरवाही से आज एक महिला की मौत हो गयी।

अररिया सदरअस्पताल के एम्बुलेंस कर्मी की लापरवाही से आज एक महिला की मौत हो गयी।



अररिया आरिफ इक़बाल की रिपोर्ट

 तस्वीर मानसिक रूप से बीमार इस महिला को अररिया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। तस्वीर नम्बर दो आज की है जब इसी महिला की लाश लावारिस अवस्था मे बालू पुल के पास मिली है।
अब मामला समझिए। 29 नवम्बर को किसी ने इस महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया था। ये महिला कौन है, कहाँ की है, कुछ पता नही चलता। अस्पताल के डॉ ने इसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया अस्पताल भेजती है। मगर एम्बुलेंस इसे पूर्णिया के बजाए बीच रास्ते मे छोड़ कर वापस आ जाती है। जिस जगह एम्बुलेंस इसे छोड़ती है वहाँ दो दिन तक ये महिला इसी हालत में पड़ी रहती है, स्थानीय लोग इसे खाने पीने का सामान भी देते है। अंतः इस महिला की आज मौत हो जाती है।
• Read also:  *अब घर का पानी के मोटर के साथ , फ्रिज , पंखा , लाइट ,टीवी ,चलाए सोलर से और 80% बिजली से मुक्ति पाएं।* *पूरी जानकारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें!* 👇👇👇👇
 अस्पताल प्रशासन का दावा है एम्बुलेंस इसे पूर्णिया अस्पताल छोड़ कर आई है। समझने वाली बात ये है जो महिला ठीक से चल फ़िर नही सकती वो एक दिन बाद ही कैसे पूर्णिया से अररिया पहुँच गयी। क्या ये सदर अस्पताल के एम्बुलेंस कर्मी की लापरवाही नही है? अगर पुलिस प्रशासन इसकी कड़ी जांच करे तो दूध का दूध और पानी का पानी सब साफ हो जाए।

Post a Comment

0 Comments