नीति आयोग की हेल्थ रैंकिंग में सूबे में नालंदा चौथे स्थान पर....
नालंदा: ओवरऑल हेल्थ रैंकिंग में 54.5 प्रतिशत अंक के साथ नालंदा सूबे में चौथे स्थान पर है। रैंकिंग में 34 बिंदुओं पर 1000 अंक दिया जाना था। कैमुर भभुआ 60.6 के साथ प्रथम, अरवल 55 प्रतिशत के साथ द्वितिय एवं मुंगेर 54.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर है। वहीं राजधानी पटना 37.1 प्रतिशत के साथ 33 वें स्थान पर है। रैंकिग के अनुसार नालंदा को बैठक की मासिक रिपोर्ट, स्वास्थ्य सेवा उपलब्धता की जांच एवं एचएमआईएस नन रिपोर्टिंग पर 100 प्रतिशत अंक मिला है। लक्ष्य कार्यक्रम में शून्य और यूजीएस यूटीलाइजेशन दर में 0.70 अंक मिले हैं।
टीबी मरीज को खोजने, गर्भवती महिलाओं के निबंधन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के संचालन, आशा के प्रशिक्षण एवं एनसीडी क्लिनिक में 30 साल से उपर के लोगों की जांच में काफी खराब प्रदर्शन रहा है। इसके अलावे चिकित्सकों के परफॉर्मेंस भी ठीक नहीं है।


0 Comments