चंडी, नालंदा:-सुपर -30 के संचालक का हुआ आगमन चण्डी के ज्ञानदीप विद्यालय में।

चंडी, नालंदा:-सुपर -30 के संचालक का हुआ आगमन चण्डी के ज्ञानदीप विद्यालय में।


सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार ज्ञानदीप विद्यालय ,लालगंज(चण्डी) के प्रांगण मे आगमन हुआ।इन्हें निदेशक अजय कुमार ,प्राचार्या जयन्ती कुमारी सिन्हा और शिक्षकों के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया।इनके चरण कमल पड़ते ही बच्चों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।इनके आते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।वे अपने मुखारविंद के द्वारा शुभ आशीर्वचनों से बच्चों को लक्ष्य के प्रति बढ़ने की प्रेरणा दी।इन्होंने यह भी कहा कि एक रिक्शा चालक, अखबार बेचने वाला, दूध बेचने वाला ,फेरी करनेवाला तथा नाई का बेटा गरीब होते हुए भी अपनी मेहनत के दम पर आई.ए.एस. बनने का सपना देखता है।जो बच्चे मैट्रिक और आई.ए.सी.मे भी अनुतीर्ण हो जाते हैं वो भी आई.पी.एस. पास कर सकते हैं।आप खुद पर आत्मनिर्भर बनें,एकाग्रचित्त होकर पढें, मन मे कोई नकारात्मक भाव न लाएं और हमेशा निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो सफलता अवश्य आपकी कदमों मे होगी।इन्होंने। विद्यालय में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कैम्प लगाने की बात कही।इस सुअवसर पर डा.धर्मेंद्र कुमार,परिणय कुमार, डा.सुबोध कुमार, मुन्ना कुमार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments