पैक्स चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

पैक्स चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन


नालंदा: पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची जारी होते ही जहां चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार तैयारी में जुट गये हैं वहीं प्रशासनिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा पैक्स चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 15 नवम्बर को तीसरे, 17 नवम्बर को चौथे और 19 नवम्बर को पांचवें चरण के सूचना का प्रकाशन होगा। पहले चरण के लिए 26 से 28 नवम्बर तक, दूसरे चरण के लिए 28 से 30 नवम्बर तक, तीसरे चरण के लिए 30 से 2 दिसम्बर तक, चौथे चरण के लिए 2 से 4 दिसम्बर तक और पांचवें चरण के लिए 4 से 6 दिसम्बर तक नामांकन लिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments