राजगीर महोत्सव के पहले दिन गजल सम्राट पंकज उधास ने अपने सुरों का बिखेरा जलवा,,,,

राजगीर महोत्सव के पहले दिन गजल सम्राट पंकज उधास ने अपने सुरों का बिखेरा जलवा,,,,


दीपक विश्वकर्मा ( 9334153201 ) राजगीर की सुरम्य वादियों में पंच पहाड़ियों के बीच अंतराष्ट्रीय समागम केंद्र में  बिहार पर्यटन द्वारा आयोजित राजगीर महोत्सव के पहले दिन गजल सम्राट पंकज उधास ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा | इस मौके पर उन्होंने अपने बहुचर्चित फिल्मी गीतों और गजलों को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में पंकज उधास में नाम फिल्म का गाना चिट्ठी आई है वतन से चिट्ठी आई है ,न कजरे की धार न मोतियों के हार जैसे कई ग़ज़ल और गीतों को प्रस्तुत किया जिसे सुनकर न केवल सीएम बल्कि दर्शक काफी खुश हुए |


देर रात तक चले इस कार्यक्रम का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंकज उधास को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया | राजगीर महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खासकर लोगों को जल जीवन हरियाली पर विशेष बल दिया उन्होंने जल संरक्षण पर्यावरण सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए खासकर घट रहे भूजल स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त की उन्होंने खासकर राजगीर  वासियों से घट रहे  भूजल स्तर पर गंभीरता से अमल करने की बात कही | उन्होंने खेतों की पराली जलाने वाले लोगों को भी आगाह  किया उन्होंने कहा कि राजगीर का भूजल स्तर सबसे ज्यादा गिरा है |


लोगों को पानी का बिजली का दुरुपयोग नकरने और खेतों में पराली न जलाने की अपील की और है | जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्यक्त की |  इस अवसर पर  सीएम ने राजगीर महोत्सव के मौके पर सभी लोगो को बधाई देते हुए कहा की  बड़ी संख्या में राजगीर महोत्सव में लोग भाग लेते हैं अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और कई वर्षों से हम निरंतर राजगीर महोत्सव के अवसर पर उपस्थित  होते हैं | बिहार में पर्यटकों की संख्या कम थी और जब मैंने शराब बंदी लागू किया बहुत लोग कहने लगे की पर्यटकों की संख्या अब कम  हो जाएगी मगर सत्य यह है कि शराबबंदी के बाद पर्यटकों की संख्या बिहार में बढ़ी है |


उन्होंने कहा की जो भी लोग चाहे बौद्ध ,हिन्दू या फिर अन्य धर्मो के लोग यहाँ धार्मिक मान्यता को लेकर आते हैं न की शराब पीने |  नालंदा यूनिवर्सिटी पुराना विश्वविद्यालय था बंद हो गया था लेकिन हम लोगों ने निर्णय लिया पुनर्जीवित करेंगे पुनर्जीवित हो गया उसमें पढ़ने के लिए देश-विदेश के लोग आएंगे उनका इन  चीजों से क्या मतलब कुछ लोग होते हैं जिनका नजरिया इसी तरह का होता है |  उन्होंने कहा की  विदेशी पर्यटकों की संख्या 10 करोड़  से भी ज्यादा हुई है जबकि देशी पर्यटकों  की संख्या 30 करोड़ के आसपास हो गई है |  मैंने  2009 के बाद एक एक जगह जाकर सब स्थलों का अवलोकन किया |  लोगों को यहां डर लगता था लेकिन वह डर को मैंने खत्म किया | 2009 में हम आए थे, तब हम पैदल कई जगह गए थे ,राजगीर में सबसे पहला रोपवे बना ,अब नया रोपवे बना है, एक माह ट्रायल करने के बाद चालू करेंगे ,राजगीर में हर तरह के विकास के काम हो रहे ,उन्होंने दिसंबर माह में राजगीर में गुरुनानक देव के 550 वे प्रकाश दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए राजगीर वासियो से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की |




Post a Comment

0 Comments