बालू धंधेबाजों का बोलबाला, ग्रामीणों ने बालू उठाव से रोका तो धंधेबाजों ने की फायरिंग।

बालू धंधेबाजों का बोलबाला, ग्रामीणों ने बालू उठाव से रोका तो धंधेबाजों
 ने की फायरिंग।


बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) नालंदा बिंद थाना क्षेत्र के उतर्थू गांव के पास धाई-पीपर नदी घाट से दिन रात बालू का उठाव होता है। ग्रामीण इससे परेशान। उनकी मानें तो धंधेबाज उनकी रैती जमीन काटकर बालू उठा रहे हैं। साथ ही उनकी खेतों में लिंक के रोड बनाकर बालू ढोते हैं। रविवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। सैकड़ों ग्रामीण बालू घाट पर पहुंचे और बालू का उठाव करने पर रोक लगा दी। इस पर बालू के धंधे बाज ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने घाट के पास पहले से मौजूद खनन विभाग के एक अधिकारी को मारकर धुन दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर एसडीओ, डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घाट को छावनी बना दिया गया। एसडीओ के आदेश पर बालू उठाव पर रोक लगा दी गई है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 2 राउंड फायरिंग हुई है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि इस साल आई बाढ़ के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ। बाढ़ का कारण बालू उठाव है। 1 साल पहले से लोग प्रशासन से इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं। बालू उठाव का विरोध करने पर धंधेबाजो ने प्रदीप मुखिया के घर पर गोलीबारी की थी। बालू उठाव रोक लगने पर धंधेबाज गोलीबारी करने लगे ग्रामीण दर्जनभर राउंड फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। गोली चलते ही भगदड़ मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे करीब घंटे भर तक आंदी बालू घाट पर अफरा तफरी मच गई धंधे बाज गोलीबारी कर भाग निकले। इधर ग्रामीणों ने पहले से मौजूद खनन विभाग  अधिकारी को पकड़ लिया और पीटने लगे। उनकी गाड़ी का चालक व अन्य स्टाफ भाग निकले। काफी मार खाने के बाद अधिकारी बचने में कामयाब हुए। हंगामे की खबर पाकर एसडीओ जेपी अग्रवाल डीएसपी इमरान परवेज सीईओ राजीव रंजन पाठक के साथ बिंद अस्थावां रहुई सारे थाना की पुलिस वहां पहुंच गई एसडीओ व डीएसपी के निर्देश पर तत्काल बालू उठाने से रोक दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments