बख्तियारपुर में हरनौत के किशोर की पीटकर हत्या....

बख्तियारपुर में हरनौत के किशोर की पीटकर हत्या.... 


नालंदा (NBN)हरनौत थाना क्षेत्र के सबनहुआ डीह निवासी टुनटुन यादव के 16 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ बौधा यादव की पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार की शाम पीट-पीट कर बदमाशों ने हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंक कर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और लाश को लेकर हरनौत थाना आ गए। परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना पटना जिला में हुई है। केस बख्तियारपुर थाना में ही दर्ज होगा।

Post a Comment

0 Comments