रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी का मिला शव, मोहल्ला में छाया मातम।
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) बिहारशरीफ में परिवारिक उलझन से परेशान लहरी थाना इलाके के भैसासुर की रहने वाली आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय के रिटायर शिक्षक मोहम्मद अतीकउद्दीन की 60 वर्षीय पत्नी शहनाज यासमीन 23 नवंबर की प्रात: से घर से गायब थी। अहले सुबह शहनाज यासमीन का शव भागन बीघा थाना क्षेत्र के एलीट होटल के पास पंचाने नदी से बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार ने बताया कि महिला कुछ दिनों से तनाव में चल रही थी डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। इसके पहले वह डिप्रेशन में घर से दो बार निकल चुकी थी। अगले महीने उनकी बेटे की शादी भी थी, जिससे वह काफी परेशान चल रही थी। फिलहाल ये हत्या है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन परिजनों ने फिलहाल इसे परिवारीक विवाद में डूबने से आत्महत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और घटनास्थल की बारीकियों से जांच कर रही है।


0 Comments