हर 6 माह में डेंटल चेकअप जरूर कराएं, डॉ. तौहीद काजमी
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) बिहार शरीफ के जाने-माने डॉ तौहीद काजमी ने आवाम के बीच एक अच्छी सलाह पेश किया हैं। दांतों की सड़न जैसी परेशानी पहले 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को होती थी, लेकिन बच्चों को चिप्स, चॉकलेट, बिस्किट्स, पिज्जा और बर्गर का समय-बेसमय खाने से 4 से 6 साल के बच्चों को भी दांतों की बीमारी ने जकड़ना शुरू कर दिया है। ये सारी बातें बिहार शरीफ के भैसासुर स्थित सायमरा डेंटल क्लीनिक के प्रमुख दंत चिकित्सक डॉ. तौहीद काज़मी ने कहा। बच्चों के अभिभावकों द्वारा प्रॉपर केयर नहीं करने और बदलती डाइट हैबिट इसका मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि बड़े लोगों द्वारा गुटखा,तंबाकू आदि का सेवन से दांतों में सड़न की बीमारी तेजी से बढ़ने लगी है। जंकफूड ज्यादा खाने के साथ कार्बोहाइड्रेट और शुगर के कांबिनेशन वाले फूड दांतो की सड़क बढ़ाता है। डॉ. तौहीद काजमी ने कहा कि छोटे बच्चों को अभिभावकों द्वारा ब्रश करने का तरीका अच्छे से बताना चाहिए। बच्चों को सुबह और शाम ब्रश करने की आदत डालने के साथ ही साथ उनके खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। दांतों की सफाई में टूथपेस्ट से भी अधिक है अच्छा ब्रश असरकारी साबित होता है। दांतो के कोने-कोने तक ब्रश पहुंचने से सड़न जैसी बीमारी को दूर रखा जा सकता है। बच्चों के माता-पिता द्वारा खान पान में ध्यान नहीं देने से कई मासूम बच्चों की परेशानी बढ़ जाने रूट केनाल तक कराना पड़ रहा है। आज के समय में अभिभावकों को बच्चों के खानपान पर समुचित ध्यान देने के साथ साथ दांतों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता दिखाने की जरूरत है। उन्होंने दांतो को सड़क से बचाने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि कुछ भी खाने के बाद कुल्ला अवश्य करें। सुबह रात को ब्रश कर लेने से दांतों को सड़न की बीमारी से बचाया जा सकता है। गर्म और ठंडा नहीं खाना चाहिए। 2 साल की उम्र से ही बच्चों में ब्रश करने की आदत डाल देनी चाहिए। 6 साल की उम्र तक के अभिभावकों को ही ब्रश कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंह की सुरक्षा के लिए हर 6 माह में डेंटल चेकअप जरूर कराना चाहिए ताके आपका दांत हमेशा सुरक्षा रहे।


0 Comments