सीएम के गृह प्रखंड के हथियार तस्कर को प्रथम श्रेणी न्यायिक मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने 3 साल की कठोर कारावास के साथ 10 हजार अर्थदंड की सजा।
अभियोजन पक्ष से श्री बृजेंद्र त्रिपाठी तथा एपीओ राजेश पाठक ने बहस की थी, मामले के सूचक के तत्कालीन हरनौत थाना अध्यक्ष संजय कुमार के बयान पर धारा 25 (1-B)A/26/35 शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, विचारण के दौरान गवाहों का परीक्षण किया गया, आरोपी के विरुद्ध साक्षय सही पाते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्री मिश्र की अदालत ने हथियार तस्कर वशिष्ठ राम को 3 वर्ष के कठोरतम सजा सुनाई है।मामले के संबंध में आपको बता दें कि सूचक के हरनौत थानाअध्यक्ष संजय कुमार को 13 सितंबर 2017 को संध्या करीब 7:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि गोकुलपुर निवासी वशिष्ठ राम अपने घर में अपने पुत्र छोटू कुमार के साथ अवैध हथियार रख कर हथियार की खरीद बिक्री कर रहे हैं एवं इनके द्वारा बड़ी घटना को भी अंजाम देने की तैयारी है। सूचना के सत्यापन हेतु चेरो ओपी के थानाध्यक्ष, कल्याण विधा ओपी के थानाध्यक्ष तथा ससस्त्र बल के साथ गोकुलपुर में वशिष्ठ राम के घर की घेराबंदी कर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई रात्रि का फायदा उठाकर वशिष्ठ राम का पुत्र छोटू कुमार छत से कूदकर फरार हो गया जबकि पुलिस ने घर में रखे बक्से से दो राइफल एवं दो देसी कट्टा तथा 16 जिंदा कारतूस को बरामद किया एवं वशिष्ठ राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


0 Comments