सोनपुर मेले में इस बार नालंदा के पुलिस अधीक्षक समेत 25 लोगो को किया जायेगा सम्मानित....
✍दीपक विश्वकर्मा
नालंदा: कर्तव्य निष्ठा और वीरता के लिए बिहार पुलिस की ओर से दिए जाने वाले सोनपुर अवार्ड के लिए इस बार नालंदा के पुलिस अधीक्षक समेत 25 लोगो को इस बार के सोनपुर मेले में आगामी 17 नवंबर को सम्मानित किया जायेगा | सोनपुर मेले में ये लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हांथो सम्मानित किये जाएंगे | सम्मानित होने वालों में बिहार शरीफ के शेरपुर मोहल्ले निवासी मो सारिक भी शामिल है इन्होने पिछले दिनों कटरा मोहल्ले में मॉब लिंचिंग से एक शख्स की जान बचाई थी | पुलिस मुख्यालय द्वारा सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों पुलिसकर्मियों की सूची आज जारी कर दी गई है | पुलिस मुख्यालय से जारी किये गए सूचि में नालंदा एसपी नीलेश कुमार , राजगीर डीएसपी सोमनाथ ,बिहार थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार, डीआईयू प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ,राजगीर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार,और बेन की थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी का नाम शामिल है | दरअसल यह पुलिस अवार्ड सूबे के उन पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने न केवल कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य किया हो बल्कि किसी भी कांड के उद्भेदन में अपनी सक्रिय भूमिका अदा की हो | कुल मिलाकर अगर हम बात करे नालंदा एसपी की तो अब तक इन्हें 48 अवार्ड मिल चुके हैं | जबकि नालंदा के अन्य पदाधिकारी भी कई बार अपने कर्तव्य निष्ठा और हौसले के कारण इसी सोनपुर मेले में सम्मानित हुए हैं | इस बार नागरिक का सम्मान मोहम्मद सारिक को दिया जा रहा है जिन्होंने पिछले दिनों कटरा में बच्चा चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को मोब लिंचिंग से बचाया था | हालाकी बचाने वालों में और भी शख्स शामिल थे जिनमें मोहम्मद मम्मी समेत दर्जनों युवक ने अपना योगदान दिया था | इन सभी की सूची नालंदा एसपी को भेजी गई थी मगर सोनपुर अवार्ड के लिए केवल सारिक के नाम का चयन किया गया | हम आपको बता दें कि सोनपुर अवार्ड में प्रशस्ति पत्र के अलावे अलावे नकद राशि भी प्रदान की जाती है |


0 Comments