अयोध्या मामले पर कल आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Big Breaking…
अयोध्या मामले पर कल देश कीसबसे बड़ी अदालत सुनाएगी फैसला,
सुबह 10:30 सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला।
तमाम अहले वतन से गुज़ारिश है कि
सोशल मीडिया हो या जमीन हर जगह
पर संयम और धैर्य बनाए रखें।
फैसला जो भी आये न्यायपालिका का
सम्मान करें।
देश को आज आपके सहयोग की जरुरत है।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि
भूमि विवाद मामले में शनिवार को फैसला सुनायेगा. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई, जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ , जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की 5 सदस्यीय बेंच शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे यह फैसला सुनाएगी. बेंच ने 16 अक्ट्रबर को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी. पीठ ने छह अगस्त से लगातार 40 दिन इस मामले में सुनवाई की थी۔


0 Comments