माशूका से मिलने गए आशिक लोगों ने पकड़ कर जमकर की पिटाई।

माशूका से मिलने गए आशिक लोगों ने पकड़ कर जमकर की पिटाई।


बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) नालंदा कतरीसराय  देर संध्या प्रेमीका से मिलने पहुंचा प्रेमी कि जम कर धुनाई । प्रेमी जख्मी हाल में अस्पताल में भर्ती । प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार कि देर संध्या थाना क्षेत्र के बिलारी गाँव निवासी विनोद महतो के घर से चोर चोर कि आवाज सुन ग्रामीणों ने एक युवक को मोटरसाइकिल सहित दबोच कर जम कर धुनाई कर दिया घटना कि जानकारी पर स्थानीय पुलिस ने उक्त युवक को जख्मी व बेहोशी के हाल से कब्जे में लेकर ईलाज के लिए प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र कतरीसराय में भर्ती कराया जहां प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरिफ रेफर कर दिया । होश में आने पर पुलिस पूछताछ कर रही है । गिरफ्तार युवक कि पहचान शेखपुरा जिला के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के पन्हेशा गाँव निवासी आदित्य सिंह का पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है । जब कि उक्त युवक का एक अन्य साथी बिलारी निवासी गुलशन कुमार चोर चोर का हल्ला होने के बद गाँव में छुप गया । ग्रामीणों कि माने तो विनोद महतो ने बिलारी गाँव के घर में  कोई नही रहता है ।  छठ पर्व  में पुजा करने के लिए पुरा परिवार घर आए है । बताते चले कि विनोद महतो  वारिसलीगंज में नेशनल स्कूल के बगल में अपने मकान में सपरिवार रहते हैं । वे एलआईसी एजेन्ट का काम करते है । सच माने तो उक्त युवक व विनोद महतो के पुत्री के साथ बहुत दिनों  से मधुर सम्बन्ध था । थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि विनोद महतो के लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में प्रथमिकी दर्ज कि गई ।  चोर चोर के हल्ला पर  उक्त युवक को मोटरसाइकिल सहित ग्रमीणों ने पकड़े है । जबकि उसका एक साथी गुलशन कुमार भाग गया था । आरोपी का थाना से जानकारी मिली कि उक्त युवक अपराधी चरित्र का है । दुसरा पहलू कि मामला कहीं प्रेम-प्रसंग का तो नहीं है । पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगा । फिलहाल घायल युवक का ईलाज सदर अस्पताल बिहार शरीफ में चल रहा है ।

Post a Comment

0 Comments