धूमधाम से मनाई गई दीपावली माता लक्ष्मी और गणपति की विधि विधान से की गई पूजा।
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) दीपो का पर्व है दीपावली नालंदा में रविवार को धूमधाम से मनाई गई, शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों,पंडालों और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और गणपति की विधि विधान से पूजा की गई। वही आतिशबाजी से रात भर आसमान गूंजता रहा। नालंदा जिले के हर कोने कोने में आतिशबाजी की तड़तड़ाहट से शहर जगमगाते हुए नजर आए। काफी दिनों बाद बिहार शरीफ के आसमान में स्काई लैंप देखने को मिला। इस मौके पर शोह सराय रांची रोड, डाक बंगला मोड़, सालू गंज समेत शहर के कई इलाकों में मां लक्ष्मी की एक से बढ़कर एक भाव भंगिमाओं में प्रतिमाएं मिठाई गई है जो आकर्षण का केंद्र बना है। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह से हर आयु वर्ग के लोगों में खूब उत्साह रहा।सुबह घरों की साफ-सफाई के बाद लोगों ने बाजार का रुख किया।किसी ने पूजन का सामान खरीदा तो किसी ने लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति साथ में लाई मिठाई और पटाखों की भी खरीदारी की गई।


0 Comments