एन आर आई हत्याकांड में छापेमारी, एक बदमाश गिरफ्तार।
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) बिहारशरीफ में हुए नामी-गिरामी एन आर आई मोहम्मद इशफ़ाक हत्याकांड मामले में कई महीनों बाद नालंदा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बिहार शरीफ के सदर डीएसपी इमरान प्रवेश ने भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ बिहार शरीफ शहर के लहरी थाना इलाके के भैंसासुर मोहल्ले में दो बदमाशों के घर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे मोहम्मद सीराजी मल्लिक के घर से दो हथियार के साथ मोहम्मद तबरेज नाम का एक बदमाश को हिरासत में लिया है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार एन आर आई हत्याकांड मामले में तबरेज की गिरफ्तारी के बाद इसके निशानदेही पर मोहम्मद सिराजी मल्लिक के घर छापेमारी की गई जहां से हथियार के साथ-साथ भारी मात्रा में विभिन्न विभागों का स्टांप (मोहर) बरामद हुए बदमाश सिराजी पूर्व में भी कई लूट और हत्या जैसे संगीन मामले में जेल जा चुका है पुलिस की एक टीम पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर अन्य राज उगलवा रही है।


0 Comments