वधू पक्ष को फल दान देकर घर लौट रहे लड़का के मौसा का सड़क दुर्घटना में मौत।
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) नालंदा नगरनौसा स्थानीय थाना क्षेत्र के तिना गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे ऑटो सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा अपने गांव चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर से नगरनौसा बाजार स्थित महादलित टोला में बधू पक्ष को फलदान देकर वापस अपने घर ऑटो से लौट रहा था। लौटने के क्रम में तीना गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रहा ऑटो में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार नूरसराय थाना क्षेत्र के कचरा भेड़िया गांव निवासी धुरी मांझी के पुत्र भोनू मांझी गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गया।इधर मौके पर ऑटो पर सवार मृतक के रिश्तेदार द्वारा ट्रक के चालक को पकड़ कर जमकर मारपीट किया। जख्मी चालक को ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की पहचान बिहार शरीफ के मंगला स्थान निवासी कमलेश्वर सिंह के पुत्र दिनेश सिंह के रूप में किया गया। जबकि ऑटो पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्य पथ संख्या 30A दनियावां बिहार शरीफ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा सी ओ सुरेश प्रसाद, थानाध्यक्ष नीलकमल अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
0 Comments