दहेज के लिए गर्भवती और उसके 1 साल के बच्चे को जलाकर मार डाला।
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) नालंदा जिले के नगरनौसा थाना इलाके में ससुराल वालों ने दहेज के लिए गर्भवती बहू और उसके 1 साल के मासूम बच्चे को जलाकर मार डाला।घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।मिली सूत्रों की जानकारी के मुताबिक पटना जिला के दनियावां बाजार के रहने वाले मुकेश चौधरी ने अपनी बेटी की शादी नगरनौसा थाना क्षेत्र के सुलेमान चक गांव के देवनारायण चौधरी के बेटे पिंटू चौधरी के साथ की थी। पुलिस ने इस मामले में कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल जांच जारी है।


0 Comments