मिशन 2020 : जदयू का नया नारा- क्‍यों करें विचार... ठीके तो है नीतीश कुमार....

बिहार में विधान सभा चुनाव को लेकर धीरे-धीरे बयार बहने लगी है। रविवार को जब सारा शहर आराम फरमा रहा था तो जदयू की इस होर्डिेग ने सियासत के गलियारे में हलचल मचा दिया है। ...


चितरंजन कुमार की रिपोर्ट

पटना: (NBN)जदयू नये नारे के साथ फिर जनता के बीच है। ठेठ बिहारी जुबान में तैयार नारे पटना की सड़कों पर दिखने लगे हैं। इनमें एक नया स्लोगन है - 'क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार।' यह स्लाेगन बिहार एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी जदयू ने तैयार किया है. जदयू के दफ्तर में यह पोस्टर टांग दिये गये हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने नया पोस्टर जारी किया.

जदयू ने मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फोकस करते हुए यह नया नारा - क्‍यों करें विचार... ठीके तो है नीतीश कुमार.... नारा दिया है. पार्टी की ओर से तैयार स्लोगन वाला यह पोस्टर पूरे बिहार में लगाया जायेगा. फिलहाल प्रदेश कार्यालय में इस पोस्टर दिखने लगा है. इसके अलावा सच्चा है-अच्छा है स्लोगन वाला और  लिखा पोस्टर भी दिख रहा. गौरतलब है कि पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है स्लोगन वाला पोस्टर तैयार किया था.

Post a Comment

0 Comments