दिल्ली में सम्मानित हुए सासाराम के संजीव......
नालंदा(रोहतास)। रोहतास जिले से संचालित रोहतास पत्रिका के संपादक संजीव कुमार सिंह को राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया अवार्ड- 2019 से नवाज गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल पीके सेहगल ने मोमेन्टो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए। आपको बता दें कि संजीव विगत दो सालों से निडर पत्रकारिता करते आ रहे है। इन्होंने सबसे पहले दिल्ली से प्रकाशित साप्ताहिक दिल्ली प्रेस से जुड़ कर समाज में हो रहे कुरीतियों को राष्ट्रीय स्तर पर खुलासा किये फिर ये स्वतंत्र पत्रकारिता करते हुए दर्जनों पेपर-मैगज़ीन में काम किया जिसमें प्रमुख मीडिया दर्शन, संज्ञान दृष्टि, नवविहार दूत, इत्यादि है। अब ये रोहतास पत्रिका नामक डिजिटल वेब पोर्टल का सम्पादक है। नरेंद्र भंडारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आईपीपीसीआई मीडिया हब द्वारा आयोजित किया गया था। डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालो को राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनूप चौधरी ने बताया कि देश भर के लगभग 800 डिजिटल पोर्टलों के पत्रकारों में से 96 पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आये मेजर जनरल पीके सेहगल ने पत्रकारिता के महत्व को बताया कि किस तरह सरहद पर सैनिक बंदूक से तो देश के अंदर पत्रकार कलम से लड़ाई लड़ इंसाफ दिलाते है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल संजय सूरी, ब्रिगेडियर केडी मल्होत्रा, प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अखिलेश अग्रवाल के साथ देश के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। सम्मान समारोह के अध्यक्षता कर रहे वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनूप चौधरी ने कार्यक्रम में सम्मानित हुए सभी पत्रकारों को मुबारकबाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।

0 Comments