बिहार सरकार ने पोशाक और साइकिल योजना की राशि बढ़ा दी गई......
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पोशाक और साइकिल योजना की राशि बढ़ा दी गई है। अब कक्षा एक व दो के बच्चे-बच्चियों को 400 के बदले 600 रुपए मिलेंगे। कक्षा 3 से 5 के लिए 500 की बजाय 700, कक्षा 6 से 8 के लिए 700 के बदले 1000 तथा कक्षा 9 से 12 के लिए पोशाक के लिए 1000 के बदले 1500 रुपए सालाना मिलेंगे। उन्होंने कहा- कक्षा 1 से 12 वीं तक की बच्ची को पोशाक के लिए राशि दी जा रही है। 9वीं में जाने पर उसे साइकिल खरीदने के लिए 3 हजार रुपए मिल रहे हैं। कक्षा 7 से 12 वीं तक की लड़कियों को सैनेटरी नैपकिन के लिए प्रतिवर्ष 300 रुपए देने का प्रावधान है।
मुख्य सचिव अतुल प्रसाद ने कहा कि अगस्त से राशि भेजने का लक्ष्य था, लेकिन त्वरित कार्रवाई कर जून से ही राशि दे दी गई है। जितना आवेदन मिलेगा, जांच में सही पाए जाने सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा।



1 Comments
Mast
ReplyDelete