राजगीर में विषाक्त भोजन खाने से 70 से ज्यादा लोग बीमार.....

राजगीर में विषाक्त भोजन खाने से 70 से ज्यादा लोग बीमार.....

बिहारशरीफ: (टीम नालंदा ब्रेकिंग न्यूज़) नालंदा जिले के राजगीर प्रखंड के जत्ती भगवान पुर में विषाक्त भोजन का सेवन करने से 70 से भी अधिक लोग बीमार हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के जत्ती भगवानपुर गांव निवासी जागो महतो के यहां आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में लोगों ने भोजन किया। भोजन करने के बाद से ही 70 लोगों की तबीयत खराब हो गयी और उन्हें उल्टियां होने लगी। मरीजों का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर के अलावे निजी क्लिनीकों में चल रहा है।
सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद राजगीर के अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। श्री कुमार ने बताया कि बीमार सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं। बेहतर स्वास्थ्य होने पर 12 से अधिक लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments