स्कूली बच्चे करेंगे अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित

स्कूली बच्चे करेंगे अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित 



नालंदा जिले में आगामी 19 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए बड़ों से लेकर बच्चे तक जागरूकता अभियान में जुटे हैं। नालंदा निर्वाचन क्षेत्र के ब्रांड एंबेसडर/ नालंदा स्वीप आइकॉन आशुतोष कुमार मानव के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक जत्था शुक्रवार को सरमेरा प्रखंड मुख्यालय के नए भवन में  पहुंचा एवम नालंदा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु बच्चों से अपील की।


कार्यक्रम का आयोजक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री नन्दकिशोर चौधरी ने समझाया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती होता है। मताधिकार का प्रयोग कर हम देश की दशा और दिशा तय करने में अपनी भागीदारी तय करते हैं। बच्चों को चाहिए कि वे अपने-अपने अभिभावकों एवं रिश्तेदारों से 19 मई को बूथ पर जाकर निश्चित रूप से वोट देने का अनुरोध करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में विद्यार्थियों की अहम भूमिका होती है, अतः अपने क्षेत्र में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाकर आदर्श नागरिक होने का परिचय दें।और हमारे गुरूदेव बड़े भाई सम्मान प्रभाकर त्रिवेदी सह अनुपम कुमार के मित्र मंडली दूारा एक से एक मतदाता जागरूकता अभियान पर गीत संगीत सुनाया गया और समझाया गया की आप अपना एक एक मत का सही उपयोग करें ़़ मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेश प्रसाद  सरमेरा उप प्रमुख शिवशंकर दास जी गुडू सिंह संतोष कुमार मुकेश पंडित एवम आशा ए एन एम कस्तुरबा विद्यालय के छात्र 10+2 के छात्र छात्रा कई विद्यालय के शिक्षक आँगनबाड़ी सेविका सुपरभाइजर प्रीति रानी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments