चंडी में आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर किया सड़क जाम ,,,,

चंडी में आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर किया सड़क जाम ,,,,




दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट ( 9334153201 ) चंडी थाना इलाके के दो मुहा पुल के समीप एक अनियंत्रित बस में एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई जबकि इस दुर्घटना में दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए दुर्घटना के विरोध में मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एनएच 30 को आगजनी कर जाम कर दिया जिससे पटना दनिया मां मार्ग करीब 3 घंटे तक जाम हो गया खासकर इस जाम से लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा सूचना मिलने के बाद चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची  और जाम कर रहे लोगों को शांत करवाया अंचला अधिकारी ने सरकार से उचित मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम हटाया |
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बाइक के तोड़फोड़ भी किया बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया |

सुचना मिलते ही नगरनौसा सीओ सुरेश प्रसाद, इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह, थानाध्यक्ष चंचल कुमार, पुअनि मुकेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेक़िन ग्रामीण मुआवजा की राशि मिलने तक सड़क जाम खत्म करने को तैयार नही हो रहे थे। इधर भुतहाखार पंचायत के मुखियापति संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंच पदाधिकारियों के साथ मिल ग्रामीणों को अथक प्रयासों के बाद समझने में सफल हुए तब जा कर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। तत्काल अंचलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित को परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार का चेक दिया गया ।दरअसल भदरू विगहा निवासी राकेश किसी काम से जा रहा था उसी समय यह हादसा हुआ |

Post a Comment

0 Comments